डंडा,घूंसा,थप्पड़...बुजुर्ग पिता को गली में बेरहमी से पीटने वाला बेटा हुआ गिरफ्तार, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

डंडा, घूंसा, थप्पड़...बुजुर्ग पिता को गली में बेरहमी से पीटते हुए बेटे का वीडियो वायरल, गिरफ्तार हुआ जोधपुर का शख्स

जोधपुर ,20 सितंबर: राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाना वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति अपने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से डंडे, थप्पड़-घूसों से पीटते दिख रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेटे का पिता की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जोधपुर के रतनाडा थाना के एसएचओ रत्नाडा पीएस ने कहा, ''घर के मामलों को लेकर बेटा अक्सर पिता से झगड़ता रहता है। उसने कल भी अपने पिता के साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे सीआरपीसी 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।''

CCTV में कैद हुआ वीडियो

CCTV में कैद हुआ वीडियो

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक सीसीटीवी फुटेज में, देखा जा सकता है कि पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। इसी बीच अचानक सफेद टी-शर्ट पहने हुए बेटा, सड़क पर पड़ी एक छड़ी उठाता है और पिता को मारना शुरू कर देता है, वह बूढ़े पिता को बहुत बेरहमी से मारता है। फिर वह हताशा में छड़ी को दूर फेंक देता है।

दोबार पिता को पीटने आता है...

दोबार पिता को पीटने आता है...

आगे की वीडियो देखकर ऐसा भी लगता है कि कुछ पड़ोसी, जो वीडियो में दिखाई नहीं दे रहे हैं, दूर से बेटे के हरकत की आलोचना करने और उसे दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, वह उनसे दूर हो जाता है और अपने पिता पर फिर से हमला करना शुरू कर देता है। बहस जारी रहने पर वह अपने पिता को थप्पड़ और घूंसे मारने लगता है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

जोधपुर के रतनाडा थाने के थाना प्रभारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह पहली बार नहीं है जब वीडियो में दिख रहे शख्स ने अपने पिता पर हमला किया हो। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना से एक दिन पहले व्यक्ति ने अपने पिता के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी को सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जानिए कौन है पिता को पीटने वाला बेटा

जानिए कौन है पिता को पीटने वाला बेटा

पिता को पीटने वाले बेटे का नाम छत्रसाल है, जो जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाना इलाके की अजीत कॉलोनी में रहता है। छत्रसाल आए दिन अपने पिता राजेंद्र गौड़ से लड़ता रहता है। मीडिया से बात करते हुए छत्रसाल के पड़ोसी ने कहा, छत्रसाल बहुत अधिक उत्पात मचाता है। लाख समझाने पर भी वो नहीं मानचा है। वह लोगों को पत्थर भी मारता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+