निर्मला सीतारमण के बयान पर भड़के JNUSU प्रेसिडेंट बालाजी, लगाए सरकार पर संगीन आरोप
नई दिल्ली। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के चंद घंटे बाद ही जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष एन साई बालाजी ने उनके बयान का जोरदार खंडन किया है। बालाजी ने कहा कि उन्होंने खुद अभी तक राफेल डील पर सवालों के जवाब नहीं दिए हैं और जेएनयू के बारे में विवादित टिप्पणी कर रही हैं, वो दरअसल लोगों को असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती हैं।

बालाजी ने यही नहीं रूके उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि देश राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रवाद विरोध पर चर्चा करे, वह राफेल समझौता, बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, वो खुद विफल हो गई है और इसी कारण वो जबरदस्ती के मुद्दों को उठाना चाह रही है।
मालूम हो कि मंगलवार को रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा था कि जेएनयू यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ 'युद्ध छेड़ रही' हैं, पिछले कुछ सालों में विवि के अंदर ऐसी चीजें हुई हैं, जो कि सही नहीं है, उनके ब्रोशर और उनकी किताबों से लगता है कि वो देश के खिलाफ एक युद्ध छेड़ रहे हैं। जेएनयूएसयू का नेतृत्व करने वाले या जेएनयूएसयू सदस्य खुले तौर पर ऐसी ताकतों के साथ शामिल होते हैं, इसलिए उनके लिए भारत विरोधी शब्द का प्रयोग किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications