JNUSU चुनाव: कौन हैं AISA के नीतीश कुमार, जो बनें प्रेसिडेंट, ABVP के खाते में गया जॉइंट सेक्रेटरी पद
JNUSU Election: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम देर रात घोषित किए गए। आईसा-डीएसएफ गठबंधन उम्मीदवार नीतीश कुमार की जीत हुई है, वे अध्यक्ष चुने गए हैं। हालांकि इस पद पर एबीवीपी उम्मीदवार शिखा स्वराज काफी देर तक आगे चल रही थीं। नीतीश कुमार, जेएनयू में PHD के छात्र हैं। नीतीश कुमार जेएनयू में हमेशा छात्र हितों की लड़ाई को लड़ते रहे हैं।
वहीं जेएनयूएसयू के तीन प्रमुख पदों पर वामपंथी छात्र संगठनों के उम्मीदवारों की जाती हुई है। वहीं एक पद संयुक्त सचिव का पद एबीवीपी के खाते में गया है। DSF की मुंतेहा फातिमा महासचिव चुनी गई हैं। DSF की मनीषा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। ABVP के वैभव मीना संयुक्त सचिव चुने गए हैं। जेएनयूएसयू में 2024-25 के चुनावों में लगभग 70 फीसदी वोटिंग हुई है।

AISA के नीतीश कुमार ने प्रेसिडेंट बनने के बाद क्या कहा?
AISA से चुने गए अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा,
"इस कैंपस में लगातार फंड काटा जा रहा है। हम सरकार के खजाने से खींच कर फंड लाएंगे। कैंपस के आधारभूत संरचना को जो बर्बाद किया गया है उसको बेहतर किया जाएगा। JNU प्रवेश परीक्षा के अपने मॉडल को दोबारा शुरू किया जाएगा। इस कैंपस का वामपंथ का आंदोलन खड़ा है। अगर ABVP का संयुक्त सचिव (वैभव मीना) इस कैंपस के दिए हुए जनादेश से एक कदम भी हिलने की कोशिश करता है, अगर वे JNU के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की कोशिश करता है तो पूरा पैनल उसके सामने खड़ा होगा... उसको चेतावनी है कि JNU के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की कोशिश ना करें।"
जेएनयूएसयू चुनाव: बाकी अन्य जीते हुए लोगों ने क्या कहा?
वहीं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनीषा ने कहा, " ये सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे विश्वविद्यालय की जीत है। ये बाबा साहब की जीत है, उनके सपने की जीत है... JNU लाल था और लाल ही रहेगा... हमने हमेशा छात्रों के लिए काम किया और उनकी आवाज उठाई, और हम भविष्य में भी यह काम करते रहेंगे।''
नवनिर्वाचित महासचिव मुन्तहा फातिमा ने कहा, "यहां हमेशा लेफ्ट यूनिट जीती है। हमें शिक्षा के केन्द्रीयकरण और निजीकरण के खिलाफ लड़ना है। हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।''
नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव वैभव मीना ने कहा, "हमने एक दशक के बाद यह जीत हासिल की है, और अगले चुनाव में ABVP सभी चार सीटें जीतेगी।''












Click it and Unblock the Notifications