जेएनयू हिंसा घटनाक्रम: एक दिन पहले Left-ABVP के बीच हुई थी लड़ाई, फिर छात्रों पर हुआ हमला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार को भारी हिंसा देखने को मिली। यहां कुछ लोग अचानक रविवार की रात नकाब पहने विश्वविद्यालय में घुस गए। इनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल थे। नकाबपोश हमलावरों के हाथों में डंडे, रोड और तेजाब था।

Recommended Video

    JNU Violence : JNU Campus में Sunday को क्या -क्या हुआ था ?इन 10 बातों से जानिए पूरा मामला |वनइंडिया
    jnu, jnu violence, jawaharlal nehru univeristy, delhi, abvp, left students, जेएनयू, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, एबीवीपी, जेएनयू में हिंसा

    इन लोगों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश करते ही छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया। साथ ही यहां की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। हिंसा में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष सहित 35 छात्र घायल हो गए। ये हमलावर करीब दो घंटे तक कैंपस में मौजूद रहे।

    जेएनयू में कब क्या हुआ-

    4 जनवरी: दोपहर करीब 1 बजे कुछ नकाबपोश लोगों ने सेंट्रल इन्फॉर्मेशन सिस्टम में प्रवेश किया और सर्वर को नुकसान पहुंचाया। कथित तौर पर वामपंथी यूनियनों से जुड़े छात्र 3 जनवरी से सर्वर रूम में मौजूद थे। इसी दिन वामपंथी और एबीवीपी छात्रों के बीच विवाद हो गया। एबीवीपी के नेता ने सर्वर रूम में प्रवेश नहीं करने देने को लेकर एक वामपंथी छात्र के साथ मारपीट की।

    5 जनवरी: दोपहर के समय विंटर सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन करने गए एबीवीपी के छात्रों पर हमला हुआ। जो दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड को भी पीटा गया, जो मामले को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे।

    शाम 5.00 बजे के बाद: जेएनयू के पिछले गेट से करीब 50 लोगों ने प्रवेश किया, जिन्हें कथित तौर पर एबीवीपी से जुड़ा बताया जा रहा है। इनके पास लाठी, डंडे थे। ये हॉस्टलों के अंदर घुसे और छात्रों पर हमला करने लगे। ढाबों पर मौजूद छात्रों पर नकाबपोश पुरुषों और महिलाओं ने हमला किया।

    इन लोगों ने जेएनयू छात्र संघ के लोगों पर हमला किया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष घायल हो गईं और उनके सिर से खून बहने लगा।

    शाम 5.30 बजे: पुलिस के कुछ अधिकारी फोन करने पर कैंपस पहुंचे लेकिन प्रवेश द्वार पर ही रुक गए। क्योंकि इनके पास अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।

    शाम 6.45 बजे: जेएनयू प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को लिखित तौर पर अंदर जाने की अनुमति दी क्योंकि बाहर से आए हमलावर छात्रों को पीट रहे थे और हॉस्टलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसके बाद जिन छात्रों पर हमला हुआ उन्होंने भी पुलिस को फोन किया।

    शाम 7.00 बजे: दिल्ली पुलिस शाम 7.00 बजे कैंपस में आई। अतिरिक्त सैन्य बल शाम 7.30 बजे कैंपस पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी, जेसीपी जेएनयू कैंपस के गेट पर 7.45 पर पहुंचे। सुरक्षा बलों की तैनाती रात 8.00 बजे बढ़ा दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+