जैश का समर्थक और जवानों की मौत को सेलिब्रेट करने वाला उमर खालिद!

नई दिल्‍ली। जेएनयू विवाद की आग अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और इस आग में अब एक और नाम, उमर खालिद का सामने आ रहा है। कश्‍मीर का रहने वाला उमर खालिद समेत 10 लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दिल्‍ली से लेकर श्रीनगर तक छापे मार रही है।

who-is-jnu-student-umar-khalid

उमर खालिद ही दरअसल वह शख्‍स है जो जेएनयू में हुए इस सारे विवाद की जड़ है। दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक उमर खालिद जो कि डेमोक्रेटिक स्‍टूडेंट यूनियन का नेता है, वही एंटी-इंडिया स्‍लोगंस को जोर-शोर से उठा रहा था।

आपको बता दें कि 11 फरवरी के बाद से उमर खालिद लापता है और उसकी तलाश जारी है।

उमर खालिद पहले भी खबरों में रहा है और हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करता आया है जिसकी वजह से विवाद होता रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर खालिद कौन है और इंटेलीजेंस ब्‍यूरो की एक रिपोर्ट में उसके बारे में क्‍या कहा गया था।

जेएनयू कैंपस से पाक तक सफर करता खालिद!

  • उमर खालिद ने जेएनयू के बाहर कश्‍मीरी स्‍टूडेंट्स को इकट्ठा होने को कहा था।
  • 2015 अक्‍टूबर दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी।
  • रिपोर्ट में ख‍ालिद के संगठन की वजह से कैंपस में अशांति फैलाने की कोशिशों का जिक्र था।
  • दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक खालिद ने हिंदु देवी-देवताओं की नग्‍न फोटोग्राफ का समर्थन किया था।
  • उसके इस कदम की वजह से कैंपस में काफी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी।
  • वर्ष 2013 में जब अफजल गुरु को फांसी दी गई तो खालिद और उसके संगठन ने शोक मनाया था।
  • 2010 में खालिद ने सीआरपीएफ के 76 जवानों के शहीद होने का जश्‍न संगठन के साथ मनाया था।
  • इंटेलीजेंस ब्‍यूरो कीरिपोर्ट के मुताबिक खालिद पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का समर्थक है।
  • ब्‍यूरो की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खालिद पूर्व में कश्‍मीर के साथ ही पाकिस्‍तान भी जा चुका है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+