शरजील इमाम ने CAA-NRC पर गलत जानकारी वाले पर्चे छपवाकर मस्जिदों में बांटे थे

नई दिल्ली। राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के स्कॉलर शरजील इमाम के पास से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच के दौरान कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम के दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फ्लैट छापेमारी की, जहां से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है।

 JNU Student Sharjeel Imam had prepared an anti CAA/NRC pamphlet with misleading and intimidating facts&distributed it in various masjids

वसंत कुंज स्थित इस फ्लैट में शरजील किराए पर रहता है। पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान शरजील का लैपटॉप और डेस्कटॉप बरामद हुआ है। पुलिस को शरजील का मोबाइल फोन भी मिल गया है, जिसके कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शरजील ने नागरिकता संशोधन बिल और NRC तो लेकर गलत जानकारियों और भड़काने वाले पर्चे मस्जिदों में बांटे थे। पुलिस को वो पर्चे भी मिले हैं, जिसमें शरजील ने CAA और NRC के बारे में गलत और भ्रामक जानकारियां छपवाकर उन्हें मस्जिदों में बंटवाए थे। पुलिस उसके लैपटॉप और कंप्यूटर की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि जांच के दौरान शरजील ने खुद माना है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में उसने भड़काऊ भाषण दिए थे। उसने माना कि भाषण के दौरान उसने असम को देश से अलग करने का बयान दिया था। पुलिस शरजील से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+