JNU छात्र नजीब अहमद का नहीं मिला कोई सुराग, CBI ने हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट
नई दिल्ली। जेएनयू के गुमशुदा छात्र नजीब अहमद के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुरुवार को इस मामले में जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपा। इस रिपोर्ट में सीबीआई ने नजीब अहमद की तलाश के लिए अभी तक क्या कदम उठाए उसका ब्यौरा सौंपा। बता दें कि लगभग 11 महीने पहले छात्र नजीब अहमद रहस्मय परिस्तिथियों में जेएनयू से लापता हो गया था।

लगभग एक महीने 8 अगस्त को इस मामले में हुई सुनवाई को दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई को धीमा जांच की फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा था। इस मामले में नजीब की मां, बहन समेत तमाम छात्र संगठन सीबीआई मुख्यालय के सामने न्याय की आस में प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन बीते साल 15 अक्टूबर से लापता नजीब का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
सीबीआई ने कुछ दिनों पहले नजीब के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की था। इसके बावजूद सीबीआई के हाथों में नजीब को लेकर अभी तक कई जानकारी नहीं लगी है। हाईकोर्ट सीबीआई के इस जांच पर कई बार नाराजगी जाहिर कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications