#JNU row: उमर और अनिर्बान को 6 महीने की जमानत मिली
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू कैंपस में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाने के आरोप में फंसे छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को दिल्ली के पटियाला हाईकोर्ट ने 6 महीनों को लिए अंतरिक जमानत दे दी है।

कोर्ट ने दोनों को 25 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। जमानत की अवधि में दोनों के दिल्ली छोड़ने पर रोक रहेगी।उल्लेखनीय है कि दोनों की बीते 23 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी।
जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लिहाजा, ऐसा नहीं लगता कि वो कानून से भाग जाएंगे। कन्हैया को जमानत दी गई, समानता के आधार पर इनको भी जमानत मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications