JNU देशद्रोह मामला: जल्द दाखिल होगा चार्जशीट, दिल्ली पुलिस ने कन्हैया और उमर खालिद को बनाया मुख्य आरोपी

नई दिल्ली। देश के सम्मानित यूनिवर्सिटी में शामिल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर लिया जाएगा। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिबार्य भट्टाचार्ज को मुख्य आरोपी बनाया है। इनके अलावा आठ और लोगों को चार्जशीट में शामिल किया है।

 JNU Sedition Case: Draft Chargesheet Names Kanhaiya Kumar, Umar Khalid

इस ड्राफ्ट चार्जशीट को सरकारी अभियोजक के पास देखने के लिए भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिन 8 कश्मीरी छात्रों के नाम इस चार्जशीट में दाखिल किए गए हैं उनके खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। इनमें से दो जेएनयू छात्र, दो जामिया के छात्र, एक एएमयू छात्र, एक मुरादनगर का रहने वाला डॉक्टर और दो अन्य छात्र शामिल हैं।

पुलिस ने चार्जशीट में नाम दर्ज करने से पहले उनके फेसबुक प्रोफाइल को खंगाला, जहां से कई सबूत उनके हाथ लगे हैं। आपको बता दें कि जेएनयू के छात्र उमर खालिद, कन्हैया कुमार और अनिर्बान भट्टाचार्य पर 9 फरवरी 2016 को जेएनयू परिसर में साबरमती ढाबा में छात्र कविता पाठ के दौरान राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने का आरोप है। इस मामले की जांच करने वाली जेएनयू ने उच्चस्तरीय समिति ने अनुशासनिक मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 छात्रों पर जुर्माना लगाने और उमर खालिद के निष्कासन करने की सिफारिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+