# JNU Row: कन्हैया गलत नहीं, मैं लड़ूंगा उसका केस: प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। इस समय जहां कन्हैया कुमार को लेकर पूरा देश दो भागों में बंटा दिखायी दे रहा है वहीं दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा है कि वो कन्हैया कुमार को दोषी नहीं मानते हैं। वो एक बहुत अच्छा छात्र नेता है और उसे गलत ढंग से फंसाया गया है इसलिए मैं उसका केस लड़ने के लिए तैयार हूं।
आमतौर पर मैं उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय में बिजी रहता हूं लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं कन्हैया का केस लड़ूंगा।
आपको बता दें कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा बनाया गया संगठन स्वराज अभियान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों का समर्थन दे रहा है। कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप लगा है क्योंकि उसने जेएनयू कैंपस पर संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की बरसी सेलिब्रेट की थी और देश विरोधी नारे लगाये थे।













Click it and Unblock the Notifications