Deepika at JNU: दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आए मनोज तिवारी, कहा -वो हैं देशभक्त सुपरस्टार

Recommended Video

    JNU जाने वाली Deepika को मिला Manoj Tiwari का साथ, बोले- Patriot superstar । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है, कुछ लोगों को उनका जेएनयू के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना अच्छा नहीं लगा और इसी कारण लोग उन्हें और उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' को बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं, दीपिका के लिए कई बीजेपी नेताओं ने भी विवादित बयान दिया है लेकिन इसके उलट दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दीपिका को सच्चा देशभक्त कलाकार कहा है।

    'वो हैं देशभक्त सुपरस्टार'

    'वो हैं देशभक्त सुपरस्टार'

    मनोज तिवारी ने दीपिका के जेएनयू जाने के सवाल पर कहा है कि उन्हें स्पष्ठ करना चाहिए कि वह वहां किसका समर्थन करने गई थीं, उन्होंने कहा कि बेशक दीपिका जेएनयू गई थी मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वह देशद्रोही हैं।

    फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार नहीं होना चाहिए: मनोज तिवारी

    फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार नहीं होना चाहिए: मनोज तिवारी

    उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार नहीं होना चाहिए, वह एक देशभक्त सुपरस्टार हैं उन्हें कोई गुमराह कर रहा हैं, मनोज ने कहा कि मुझे लगता है कि दीपिका वहां छात्रों के साथ हुई हिंसा का विरोध करने गई थी और हिंसा का विरोध करना गलत नहीं हैं, लेकिन उन्हें बताना होगा कि वो वहां गईं क्यों थीं?

    10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म 'छपाक'

    10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म 'छपाक'

    गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, दीपिका पादुकोण इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+