JNU में BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, छात्रों ने पथराव के बाद निकाला मार्च, पुलिस तैनात

जेएनयू प्रशासन ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। आरोप है कि छात्र संघ कार्यालय की बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काटा गया है। पथराव की भी खबर है।

JNU BBC documentary

BBC Documentary Screening In JNU: बीबीसी की पीएम मोदी को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर बढ़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के एक ग्रुप ने इस डॉक्यूमेंट्री को कैंपस में देखा था, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है। वहीं अब इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली के जेएनयू के कैंपस में भी बवाल देखने को मिला है। डॉक्यूमेंट्री देखने वाले छात्रों पर किया गया, जिसके बाद स्टूडेंट्स ने मार्च निकाला। जेएनयू कैंपस के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

बिजली बंद की इंटरनेट कनेक्शन काटा

आरोप है कि पीएम मोदी मोदी पर बनी BBC की डॉक्‍यूमेंटी की स्‍क्रीनिंग रोकने के लिए JNU प्रशासन ने छात्र संघ कार्यालय की बिजली सप्लाई बंद कर दी और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया है। छात्रों के गुट पर पथराव भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक जेएनयू छात्रसंघ मंगलवार रात 9 बजे डॉक्यूमेंट्री दिखाना चाहता था, जिसकी प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं थी। वाम समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष आयशी घोष ने आरोप लगाया कि ब्लैकआउट के लिए प्रशासन जिम्मेदार है।

पत्थरबाजी की भी हुई घटना, फोन में देखी डॉक्यूमेंट्री

वहीं पत्थरबाजी भी की गई। बताया जा रहा है कि ABVP और लेफ्टविंग के छात्रों में पत्थरबाजी हुई है। हालांकि देर शाम ब्लैकआउट के बाद छात्रों का ग्रुप कैंपस के अंदर एक कैफेटेरिया में पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने सेलफोन पर डॉक्यूमेंट्री डाउनलोड करके देखी। पथराव के दावों के बीच जेएनयू के छात्रों ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन की ओर मार्च निकाला।

पथवार के आरोप पर एबीवीपी संगठन गौरव कुमार ने कहा कि हमने पथराव नहीं किया है। क्या आरोप लगाने वाले इन लोगों के पास कोई सबूत है कि हमने पथराव किया? दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले पर कहा कि अगर हमें जेएनयू के किसी भी वर्ग से शिकायत मिलती है, तो उचित समझी जाने वाली आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुजरात दंगों पर आधारित है डॉक्यूमेंट्री

Recommended Video

      PM Modi पर बनी BBC Documentary को Hyderabad University में दिखाया गया | वनइंडिया हिंदी

      आपको बता दें कि बीबीसी की 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगों पर आधारित है, जब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। मालूम हो कि इन दिनों देश में इस डाक्यूमेंट्री को लेकर काफी विवाद गहराया हुआ है। विपक्ष भी मोदी सरकार पर हलमावर है। विदेश मंत्रालय ने डाक्यूमेंट्री को दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए खारिज किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+