देशद्रोही के मामले में चार्जशीट दायर होने पर कन्हैया कुमार बोले- थैंक यू मोदी जी

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वामपंथी कन्हैया कुमार और उनके साथियों के खिलाफ देशद्रोही के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दायर होने के बाद कन्हैया कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है और उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने 2016 जेएनयू देशद्रोह मामले में 124A 323, 465, 471,143, 149, 147, 120B सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।

चार्जशीट दायर होने पर कन्हैया कुमार बोले- थैंक यू मोदी जी

कन्हैया कुमार ने कहा, 'अगर यह खबर सच है कि चार्जशीट दायर हो चुकी है, तो मैं दिल्ली पुलिस और मोदी जी का शुक्रिया अदा करना चाहुंगा। तीन साल बाद चुनाव नजदीक आने पर चार्जशीट दायर हुई है, जो पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित दिखता है। मुझे मेरे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।'

दिल्ली पुलिस की 1200 पन्नों वाली चार्जशीट में जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शैला राशिद और अनिर्बान भट्टाचार्य समेत सात कश्मीरी छात्रों का नाम शामिल है। साल 2016 में जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु के फांसी के विरोध में कथित रूप से नारे लगाए गए थे। जिस वक्त यह घटना हुई थी, तब कन्हैया कुमार जेएनयू के छात्रसंघ के अध्यक्ष थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+