PM Modi पर BBC डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को लेकर JNU ने लगाई रोक, कहा- हो सकती है शांति भंग!

पीएम मोदी पर बनी बीबीसी सी डॉक्यूमेंट्री India The Modi Question की स्क्रीनिंग का ऐलान किया गया था। लेकिन जेएनयू प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है।

JNU Campus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बनी बीबीसी सी डॉक्यूमेंट्री विवादों में है। भारत में इसके प्रसार पर रोक लगाई गई है। ऐसे में जेएनयू इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए बाकायदा पोस्टर छपवाकर ऐलान किया गया। लेकिन अब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। यूनिवर्सिटी की ओर एक बयान में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से शांति भंग की आशंका व्यक्त की गई है।

सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाते हुए कहा कि इससे 'शांति भंग' हो सकती है। यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) की ओर किया जाना था। बता दें कि पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों के बाद की घटनाओं को दिखाती है। इसके जरिए पीएम मोदी नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दंगों से निपटने पर सवाल उठाती है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नहीं ली गई अनुमति
जेएनयू ने अपने एक बयान में कहा, "यह संज्ञान में आया है कि छात्रों के एक समूह ने जेएनयूएसयू के नाम पर एक डॉक्यूमेंट्री India The Modi Question की स्क्रीनिंग के लिए एक पैम्फलेट जारी किया है। इसके लिए 24 जनवरी 2023 को रात 9:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसकी यूनिवर्सिटी प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। यह इस बात पर जोर देने के लिए है कि इस तरह की अनधिकृत गतिविधि से विश्वविद्यालय परिसर की शांति और सद्भाव भंग हो सकता है।" विवि प्रशासन ने आगे कहा कि संबंधित छात्रों या व्यक्तियों को दृढ़ता से प्रस्तावित कार्यक्रम को तुरंत रद्द करने की सलाह दी जाती है, जिसमें विफल रहने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Recommended Video

      Asaduddin Owaisi ने पूछा- Modi पर BBC Documentary बैन, क्या गोडसे की पिक्चर होगी Ban। वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+