JNU Violence पर बोले उद्धव ठाकरे- याद आया 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मंजर

नई दिल्‍ली। जेएनयू में हुए खूनी झड़प पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस देश में छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जेएनयू में कायरों ने हमला किया, उनकी पहचान उजागर की जानी चाहिए। हम सभी को एक साथ आकर उनमें (विद्यार्थियों में) आत्मविश्वास भरना होगा।' इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने बड़ी बात कही। उन्‍होंने कहा कि जेएनयू छात्रों पर हुए हमले ने उन्हें 26/11 मुंबई हमले की याद दिला दी।

JNU Violence पर बोले उद्धव ठाकरे- याद आया 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मंजर

इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में छात्र सुरक्षित हैं, उन्हें चोट पहुंचाने के लिए कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर भी हमला किया था। समंदर के रास्‍ते देश की आर्थ‍िक राजधानी पहुंचे इन आतंकियों ने जमकर खूनी खेल खेला था। इस हमले में करीब 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक जख्मी हो गए थे।

वहीं कांग्रेस और लेफ्ट के नेता इस हिंसा के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं बीजेपी इसे विपक्षी दलों की साजिश करार दे रही है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस और लेफ्ट के नेता जेएनयू जाकर राजनीति करते हैं, जिससे यह नौबत आई है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उनके इशारे पर यह हिंसा हुई है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे छात्रों की आवाज सुननी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+