पीएम मोदी को 400 फीट गाड़ने के बयान पर नजरुल इस्लाम ने दी सफाई, मांगी माफी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नजरुल इस्लाम का प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादिय बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि नजरुल इस्लाम कह रहे हैं कि वह पीएम मोदी को 400 फीट जमीन के नीचे गाड़ देंगे।

हालांकि इस वीडियो की सत्यता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन इस बीच खुद नजरुल इस्लाम ने इस कथित वीडियो पर अपनी सफाई दी है। नजरुल इस्लाम ने कहा कि अपने दिए गए बयान का मैं पूर्ण रूप से खंडन करता हूं।

nazrul islam

नजरुल इस्लाम ने कहा कि मेरे बारे में जो 400 फीट नीचे गाड़ने की बात कही जा रही है, लोग इसे तोड़-मरोड़ कर सामने रख रहे हैं। मैंने 400 से पहले गांठ बांध देने की बात कही है। निश्चित रूप से हमने उन्हें सत्ता से बाहर करने की बात कही है। यह बात सभी ने कही है, लेकिन इसके बाद भी अगर किसी को चोट पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

दरअसल 14 अप्रैल को नजरुल इस्लाम ने अंबेडकर जयंती के मौके पर एक दिन का प्रदर्शन जुलूस झारखंड के साहिबगंज जिले में निकाला था। इस दौरान नजरुल इस्लाम ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

इसी दौरान इस तरह के नारे लगे कि 400 फीट को नीचे गाड़ देंगे। जिसके बाद यह पूरा विवाद सामने आया। लेकिन अब नजरुल इस्लाम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी है।

वहीं नजरुल इस्लाम के बयान की भाजपा ने आलोचना करते हुए कहा कि इसपर विपक्षी दलों को सफाई देनी चाहिए। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा कि यह चिंतित करने वाला बयान है। साथ ही उन्होंने प्रदेश पुलिस की ओर से नजरुल के बयान पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल खड़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+