Pahalgam Attack: PM मोदी का अमित शाह को फोन, श्रीनगर के लिए गृहमंत्री रवाना, कहा-कोई बख्शा नहीं जाएगा
JK Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई है। आतंकियों ने यह हमला टूरिस्ट स्पॉट पर किया, जब पर्यटक घुडसवारी कर रहे थे, तभी गोलियां चलाई गई। पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पर्यटक की मौत हो गई है।
अब इस कायराना हमले के बाद सऊदी दौरे पर गए पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। साथ ही प्रधानमंत्री ने अमित शाह से उचित कदम उठाने को कहा है। वहीं घटनास्थल का दौरा करने के लिए भी कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम के लिए रवाना होंगे।

नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।"
पीएम मोदी का शाह को कॉल, जानिए क्या बात हुई?
खुद गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में इसकी जानकारी दी। साथ ही आतंकी हमले पर दुख जताया। शाह ने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।"
रामबन से श्रीनगर लौटे JK CM
इधर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादी हमले के बाद रामबन से श्रीनगर लौट आए। उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा। कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है।"
राहुल गांधी ने जताया दुख
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए -ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।"
आप सांसद राघव चड्ढा ने भी निंदा की
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी पर्यटकों पर इस कायराना हमले की निंदा की। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में सांसद चड्ढा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ यह बर्बर हमला कायरता की पराकाष्ठा है जिसे किसी भी हाल में माफ़ नहीं किया जा सकता। न कोई वजह, न कोई शिक़ायत - ऐसी अमानवीयता का कोई भी तर्क कभी जायज़ नहीं हो सकता। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं और प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस निर्मम हमले के पीछे जो भी दरिंदे हैं, वे शांति के दुश्मन हैं और उन्हें न्याय के कठोरतम प्रहार से कुचलना ही होगा।
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications