झारखंड और जम्मू-कश्मीर के चुनाव का ऐलान आज !
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में चुनाव की तारीखों की आज चुनाव आयोग घोषणा कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग आज शाम तकरीबन चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकता है। जिसमें दोनों ही राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस के नेतृत्व की सरकार है जबकि झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है।

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में आयी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया जिससे चुनाव कराये जाने के माहौल का जायजा लिया जा सके। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 87 विधान सभा सदस्यों का कार्यकाल 19 जनवरी को खत्म हो रहा है। जबकि झारखंड के 81 विधानसभा सदस्यों का कार्यकाल 3 जनवरी को खत्म हो रहा है।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा था कि अभी चुनाव कराया जाना सहीं नहीं है। उन्होंने कहा था कि बाढ़ के चलते हालात ठीक नहीं जिसके चलते लोग वोट डालने नहीं जा पायेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला चुनाव आयोग का होगा।












Click it and Unblock the Notifications