दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को मिली बड़ी राहत, दो हफ्ते के लिए तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

Recommended Video

      Dushyant Chautala के लिए एक और खुशखबरी, आज शाम तक Jail से बाहर होंगे पिता । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को बड़ी राहत मिली है। अजय चौटाला को दो हफ्ते के लिए फरलो (जेल से छुट्टी) मिल गया है। इसकी जानकारी तिहाड़ जेल के डीजी ने दी है। बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में ही राज्य के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

      JJP Chief Dushyant Chautalas Ajay chautala has been granted bail

      हरियाणा विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। जेजेपी ने चुनाव में जीत के बाद तिहाड़ जेल में बंद पिता अजय चौटाला से मुलाकात की थी। जेजेपी और बीजेपी हरियाणा में मिलकर सरकार बनाने जा रही है। राज्य में मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा जबकि डिप्टी सीएम होगा।

      अजय चौटाला हरियाणा में जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर्स भर्ती घोटाला में जेल में बंद हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अजय चौटाला और ओम प्रकाश चौटाला को 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। इस घोटाले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने कुल 55 लोगों को दोषी करार दिया था। इसी साल जून में तिहाड़ जेल से चेकिंग के दौरान अजय चौटाला के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

      क्या होता है फरलो?

      अगर कोई मुजरिम अपनी आधी से अधिक सजा काट चुका है तो उसे साल में चार हफ्ते के लिए फरलो दिया जा सकता है। फरलो मुजरिम को सामाजिक या पारिवारिक संबंध कायम रखने के लिए दिया जाता है। इनकी अर्जी डीजी जेल के पास भेजी जाती है। मुजरिम को एक बार में 2 हफ्ते के लिए फरलो दिया जा सकता है, हालांकि, कुछ परिस्थितियों में इसे 2 हफ्ते के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। फरलो किसी भी मुजरिम का अधिकार होता है, फरलो के दौरान मिली रिहाई सजा में ही शामिल होती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+