जननायक जनता पार्टी और बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उठापटक हुआ है। हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने हाथ मिलाया है। दोनों अगले विधानसभा चुनाव में साथ उतरने वाले हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी और बसपा ने साथ मिलकर हरियाणा में चौधरी देवी लाल जयंती मनाने का फैसला किया है। 25 सितंबर को जेजेपी और बसपा मिलकर ये जयंती मनाएगी।

JJP, BSP announce alliance for Haryana Assembly elections

हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि दोनों पार्टियां कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इ स बात की जानकारी दी, जिसमें बताया कि जेजेपी और बीएसपी हरियाणा विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ेगी।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 25 सितंबर को एक रैली का आयोजन किया जाएगा और रैली के दौरान आगे की रणनीति तय की जाएगी। गौरतलब है कि इस साल के आखिरी में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+