मेरे घर में भगवान की नहीं नीतीश कुमार की फोटो
पटना। सवर्ण समुदाय पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर से एक अजीबो गरीब बयान दे दिया है। मुख्यमंत्री मांझी ने कहा है कि मेरे घर में भगवान की तस्वीर नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो है।

मांझी ने सवर्णों पर दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि सवर्ण भी मेरे अपने हैं लेकिन दलित और आदिवासी मेरे सगे भाई हैं। इसलिए सगे भाइयों का स्थान विशेष होता है। अगर इसमें किसी को समस्या है तो वह अपनी अंतड़ी निकलवा ले।
जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं अपने घर में न भगवान की फोटो रखता हूं और न ही पूजा करता हूं। क्योंकि भगवान की पूजा करने वाले कोई और हैं। उन्होंने कहा कि मेरे घर में तो केवल एक ही फोटो है वो है नीतीश कुमार की। मांझी ने अपना यह बयान विकास मंत्रियों की कार्यशाला के कार्यक्रम में दिया।
गौरतलब है कि मांझी ने सवर्ण समुदाय पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सवर्ण विदेशी हैं।












Click it and Unblock the Notifications