रिलायंस ने कई नए फीचर वाला Jio Phone 2 किया लॉन्च, जानिए सारी खूबियां

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं सालाना बैठक में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने उम्मीद के मुताबिक जियो नेटवर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और जियो ग्राहकों को मॉनसून ऑफर के तहत एक और खुशखबरी दी। वहीं, मुकेश अंबानी द्वारा जियो फाइबर, फाइबर टू द होम ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने का ऐलान भी किया गया। लेकिन जिस चीज को लेकर अधिक बात हो रही वो जियो फोन 2 है। ये जियो के पहले मॉडल का बदला हुआ रूप होगा और इसमें कई आकर्षक फीचर होंगे।

jio phone 2 price and its specifications, 10 things to know about

जियो फोन 2 की 10 खूबियां-

जियो फोन में कई आकर्षक फीचर हैं जो लोगों को पसंद आ सकते हैं और ये एक बेहद ही कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

Jio Phone 2 में कई नए फीचर

Jio Phone 2 में कई नए फीचर

1. मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि लॉन्च ऑफर के तहत Jio Phone 2 केवल 2,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

2. अगर इस जियो फोन 2 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें हॉरिज़ॉन्टल स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा और फुल क्वॉर्टी कीपैड के होगा। नया जियो फोन 2 ड्यूल सिम सपॉर्टेड है। जियो फोन 2 में एक लाउड मोनो स्पीकर भी मिलेगा।

वॉइस गाइड के साथ जियो फोन 2

वॉइस गाइड के साथ जियो फोन 2

3. जियो फोन 2 में 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले होगा जो वॉइस गाइड का काम करेगा।

4. यह फोन काई ओएस पर चलेगा, फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

5. इस फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। एसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

6. फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर वीजीए और फ्रंट कैमरा है।

7. इस फोन से यूट्यूब और व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक एक्सेस किया जा सकेगा।

मौज़ूदा जियो फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं

मौज़ूदा जियो फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं

8. जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रु होगी और इसकी बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी।

9. जियो फोन 2 24 भाषाओं को सपोर्ट करेगा और वॉइस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है।

10. इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और एफएम भी होगा।


जबकि जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत मौज़ूदा जियो फोन को एक्सचेंज कर जियो फोन दिया जाएगा और इसके लिए केवल 501 रुपये देने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+