जिस कार में था खतरनाक अजगर, बस उसी में बैठने जा रहे थे बीजेपी नेता लेकिन तभी...
रांची। झारखंड के सरायकेला में बीजेपी नेता मनोज कुमार के साथ ऐसा कुछ हुआ कि एक वक्त तो उनकी हालत खराब हो गई थी। दरअसल, वे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी कार से एक विशालकाय अजगर निकल आया। बीजेपी नेता की गाड़ी से बेहद लंबा और मोटा अजगर निकला तो वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे बीजेपी नेता
बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता मनोज कुमार किसी काम के सिलसिले में अपनी इंडिगो गाड़ी से कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके ड्राइवर ने कार के पहिए से एक अजगर को लिपटे देखा। इसकी जानकारी तुरंत बीजेपी नेता को दी गई। बीजेपी नेता ने ये सुनते ही फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम बीजेपी नेता के घर पहुंची। इस बीच मौके पर भीड़ भी जमा होने लगी थी।

कार के पहिए से लिपटा था अजगर
वन विभाग की टीम ने देखा कि इंडियन रॉक पाइथन कार के पहिए से लिपटा था। इसके बाद उन्होंने अजगर को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। काफी देर की कोशिश के बाद एक स्नेक कैचर ने अजगर को कार के पहिए से निकालकर उसे जंगल में छोड़ दिया। उस वक्त बीजेपी नेता के घर के पास काफी भीड़ जमा हो गई थी। सभी लोग कार के पहिए से लिपटे अजगर को देख हैरान थे। इसके पहले, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अजगर निकलने की खबरें आई थीं।

अजगर को निकालकर जंगल में छोड़ा गया
प्रतापगढ़ के कटरा रोड के एंजेल्स स्कूल के पास चौदह फीट लम्बा अजगर देखकर हर कोई दहशत में आ गया। इस 14 फीट अजगर को किसी तरह लोगों ने पकड़ा और उसे बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। इस अजगर को पकड़ते समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। कुछ दिनों पहले, उत्तर प्रदेश के ही हापुड़ और गोरखपुर में सांप निकलने से हड़कंप मच गया था।












Click it and Unblock the Notifications