झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया है। वो 73 साल के थे। हाजी हुसैन कोरोना से संक्रमित थे और रांची के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 23 सितंबर को इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

देवघर जिले के

अपने क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हाजी हुसैन देवघर जिले की मधुपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। हाजी हुसैन अंसारी को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का करीबी माना जाता था। वो झारखंड के गठन के समय से ही शिबू सोरेन के साथ थे। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक बने और चार बार मंत्री रहे।

झारकंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूँ। हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी शोक व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+