झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी की बढी मुश्किलें, MCC उल्लंघन पर केस दर्ज, ECI ने जारी की एडवाइजरी

भाजपा नेता सीता सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के बाद झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले में तूल पकड़ लिया है। बीजेपी ने झारखंड सरकार और जेएमएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने मामले में शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। अंसारी के खिलाफ एमसीसी उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान ना सिर्फ सीता सोरेन का अपमान है बल्कि पूरी झारखंड की महिलाओं का अपमान है। शिवराज चौहान ने मांग की कि हेमंत सोरेन इरफान अंसारी को मंत्रालय से निष्कासित करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। उन्हें इस बात पर शर्म भी नहीं आती। सीता सोरेन एक सम्मानित नेता हैं।

Irfan Ansari and Sita Soren

इस बीच ईसीआई ने मंत्री इरफान सोरेने के खिलाफ कार्रवाई की है। झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा, "एमसीसी उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जामताड़ा जिले में एमसीसी प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को सख्त एडवाइजरी भी जारी की गयी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+