झारखंड के युवक ने दो लड़कियों से की एकसाथ शादी, कहा- मैं दोनों में से किसी को नहीं छोड़ सकता

रांची, जून 20। भारतीय कानून के तहत किसी एक व्यक्ति की पत्नी के होते हुए उसकी दूसरी शादी गैर कानूनी है, लेकिन झारखंड के एक युवक ने कानून की परवाह ना करते हुए अपनी दो प्रेमिकाओं से एक साथ शादी कर ली है। ऐसा भी नहीं है कि उसने यह शादी छुप-छुपाकर की है बल्कि गांव-परिवार और पूरे समाज के सामने उसने साधारण रूप से अपनी दोनों प्रेमिकाओं की मांग में एकसाथ सिंदूर भर दिया और अब वो अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहना चाहता है।

Jharkhand man marry to two girls

'कानून की परवाह नहीं, मैं दोनों से प्यार करता हूं'

दरअसल, यह मामला झारखंड के लोहरदगा के एक गांव का है, जहां संदीप उरांव नाम के एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड कुसुम और स्वाति कुमारी से शादी कर ली। इंडिया टुडी की खबर के मुताबिक, संदीप ने यह शादी अपने घर-परिवार और गांव के लोगों के सामने की है। अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से शादी करने के बाद संदीप का कहना है कि उसे कानून की परवाह नहीं है, वो बस इतना जानता है कि उसने दोनों से प्यार किया है और अब वो दोनों में से किसी को नहीं छोड़ सकता।

कैसा यह इश्क है?

आपको बता दें कि संदीप अपनी पहली प्रेमिका कुसुम के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। कुसुम और संदीप का एक बच्चा भी है। संदीप की जिंदगी में मोड़ उस वक्त आया जब वो एक साल पहले पश्चिम बंगाल में ईंट के भट्टे पर काम करने चला गया। वहां उसकी मुलाकात स्वाति कुमारी से हो गई। स्वाति भी ईंट के भट्टे पर काम करती थी। बंगाल में काम खत्म करने के संदीप घर लौट आया, लेकिन उसका स्वाति से मिलना और बात करना जारी रहा।

कई झगड़ों और विवाद के बाद दोनों से की शादी

संदीप और स्वाति के बारे में जब उसके परिवार को पता चला तो काफी बवाल हुआ। गांव के लोगों और संदीप के परिवार के लोगों ने ही इस रिश्ते का विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन संदीप ने अपना हट नहीं छोड़ा। आखिर में कई झगड़ों और विवादों के बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें तय हुआ कि संदीप को दोनों लड़कियों से शादी करनी चाहिए। पंचायत के इस फरमान का ना तो दोनों लड़कियों ने विरोध किया और ना ही उनके परिजनों ने। आखिर में संदीप ने स्वाती और कुसुम से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+