झारखंड में स्कूल का नाम बदलकर Urdu हाई स्कूल हुआ ! बवाल होने पर जांच की पहल
झारखंड में एक स्कूल का नाम बदले जाने का विवाद सुर्खियों में है। जिलाधिकारी ने मामले में 'लोहरदगा उर्दू हाई स्कूल' (lohardaga urdu school) विवाद में जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा सांसद ने इस मामले में आवाज बुलंद की है।
लोहरदगा (झारखंड), 20 जुलाई : सरकारी स्कूल का नाम कथित तौर पर बदले जाने के विवाद में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने लोहरदगा जिले में प्राइमरी स्कूल का नाम बदलकर कथित तौर पर उर्दू हाई स्कूल करने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। लोहरदगा के उपायुक्त (डीसी) डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा, ''मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।''

शिक्षा विभाग ने जांच का आदेश दिया
जानकारी के मुताबिक झारखंड के लोहरदगा जिले में एक सरकारी स्कूल का नाम कथित रूप से प्राथमिक स्कूल से बदलकर उर्दू हाई स्कूल कर दिया गया। इस मामले में भाजपा सांसद सुदर्शन भगत ने आवाज बुलंद की। विवाद बढ़ता देख झारखंड के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
48 साल पुराने सर्टिफिकेट का संदर्भ
Lohardaga Urdu School नाम बदलाव विवाद के संबंध में न्यूज18 डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया, लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में राजकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय का नाम पहले प्राथमिक विद्यालय था। रिपोर्ट में 1976 में पढ़कर निकले छात्र धनेश्वर पांडे के हवाले से कहा गया, उनकी पढ़ाई के समय इस स्कूल का नाम प्राथमिक विद्यालय था। 1976 में सर्टिफिकेट मिले, उस पर भी उर्दू विद्यालय का जिक्र नहीं है। नाम साजिश के तहत बदला गया है। 48 साल पहले जैसा हो रहा था, स्कूल का संचालन वैसा ही होना चाहिए।
स्कूल के नाम में Urdu शब्द पर आपत्ति
खबर के मुताबिक भाजपा सांसद सुदर्शन भगत ने शिक्षा विभाग से जांच की बात कही। सांसद के हवाले से न्यूज18 की रिपोर्ट में कहा गया, भाजपा सांसद ने कहा है कि ग्रामीणों और किस्को ब्लॉक के अन्य लोगों की तरफ से चरहू उर्दू उच्च विद्यालय के नाम में उर्दू शब्द पर विशेष आपत्ति जताई गई है। लोगों का कहना है कि अचानक स्कूल का नाम कैसे बदल दिया गया ?

भाजपा सांसद का बयान
बकौल भाजपा सांसद सुदर्शन भगत उन्होंने झारखंड के शिक्षा विभाग से इस मामले में जांच की मांग की है। सरकारी स्कूल के नाम के संबंध में अगर शिक्षा विभाग को जानकारी नहीं है, तो ये मामला और गंभीर है।
लोहरदगा में 18 उर्दू स्कूल
जानकारी के मुताबिक झारखंड के शिक्षा विभाग ने चरहू राजकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय को उर्दू स्कूल के रूप में मान्यता दी है। न्यूज18 की रिपोर्ट में कहा गया, झारखंड के लोहरदगा जिले में 18 उर्दू स्कूलों की सूची में इस स्कूल को भी शामिल किया गया है। अब Lohardaga Urdu School नाम बदलाव विवाद का मामला तूल पकड़ता देख शिक्षा विभाग कागजात खंगाल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications