हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, मुलाकात के बाद तेजस्वी ने बताई वजह
नई दिल्ली। झारखंड की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नहीं शामिल होंगे। बुधवार को रिम्स में तेजस्वी यादव ने लालू यादव से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी है। तेजस्वी ने बताया कि उनके पिता लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वो 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में नहीं आएंगे। बताय गया था कि चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू यादव पेरोल पर बाहर आ सकते हैं और हेमंत सोरेन के शपथ में भी शामिल हो सकते हैं। लालू यादव की पार्टी राजद झारखंड की नई सरकार का हिस्सा है।

हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में 29 दिसंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर एक बजे शपथ लेंगे। हेमंत ने 50 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसके बाद 29 दिसंबर शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई है। झारखंड में 81 विधानसभा की सीटे हैं। हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो ने 30 और उसके सहयोगी दल कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीटच सीट जीती है। महागठबंधन के 47 विधायकों से इतर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के 3 विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दिया है।
झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। माना जा रहा है कि पथ ग्रहण में झामुमो के अलावा कांग्रेस, राजद के बड़े नेता और गैरभाजपा शासित राज्यों के कई सीएम शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications