मां के इलाज के लिए परेशान बेटे के चेहरे पर लौटी खुशी, छोटी बच्ची लेकर आई खोए हुए 25000
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र के बसरिया की रहने वाली पांचवीं कक्षा की एक बच्ची को रास्ते में 25 हजार रुपये से भरा बैग मिला। इस बैग को लेकर बच्ची करीब एक किलोमीटर तक साइकिल से चलकर वापस गई और व्यक्ति को उसका 25 हजार रुपये से भरा बैग दिया। ईमानदारी की मिसाल पेश की तो बच्ची के माता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

मां के इलाज के लिए रखे थे पैसे
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी मां के इलाज के लिए 25000 रुपये लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका पैसों से भरा बैग गिर गया। जब व्यक्ति को ये पैसों से भरा बैग मिला तो वो फूट-फूटकर रोने लगा और रोत हुए बच्ची को दिल से धन्यवाद दिया। ईमानदारी दिखाने वाली पांचवी में पढ़ने वाली बच्ची का नाम काजल कुमारी है। पूरे इलाके में बच्ची की ईमानदारी के चर्चे हो रहे हैं। बच्ची ने ईमानदारी की मिशाल पेश की तो स्कूल ने छात्रा को सम्मानित किया। पुलिस ने भी बच्ची को सम्मानिक करने की घोषणा की है।

बच्ची ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
काजल कुमार कठंबाके रहने वाली है वो चित्रांश विद्यालय बसरिया में पांचवीं क्लास में पढ़ती हैं। सोमवार को जब वो अपनी साइकिल से जा रही थी तो उसने देखा कि मोटरसाइकिल से जा रहे एक व्यक्ति का बैग गिर गया। बच्ची ने मोटरसाइकिल चालक को आवाज दी। लेकिन, आवाज नहीं सुनाई दी तो उसने मोटरसाइकिल चालक के पीछे जाने का फैसला किया। कुछ दूरी पर चलने के बाद मोटरसाइकिल को बैग गिरने के बारे में पता चला तो वो वापस उसी रास्ते से आया।

पुलिस बच्ची को करेगी सम्मानित
बच्ची ने चालक को पहचाना और युवक को पैसों से भरा बैग लौटा दिया। बैग पाकर युवक की आंखों में आंसू आ गए। युवक ने बच्ची को गले लगाकर उसे धन्यवाद दिया। युवक ने बच्ची को 500 रुपये भी दिए। बच्ची की ईमानदारी के कारण चौपारण के थाना प्रभारी सुदामा कुमार ने उसे सम्मानित करने का फैसला किया। थाना प्रभारी का कहना था कि आज के दौर में हमें इस तरह के संस्कार वाले छात्रों को सम्मानित करने की आवश्यकता है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications