झारखण्ड में किस पार्टी का हुआ 'खण्ड-खण्ड', देखें लाइव अपडेट में

झारखण्ड के नतीजे- धनबाद और हजारीबाग सीट पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद चल रहा है।
BJP 9
Cong+ 2
JDU+ 2
Others 0
Awaited 1
राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कई पर पार्टियों ने नये चेहरे उतारे थे। उम्मीदवार पूर्व आइएएस, आइपीएस हांे या पार्टी कार्यकर्त्ता, जो भले ही पहली बार संसदीय चुनाव में एण्ट्री ली थी, लेकिन वह अपने क्षेत्र के दिग्गज माने जाते हैं।
प्रत्याशियों की घोषणा के इस दौर में भाजपा ने झारखंड के पूर्व डीजीपी बीडी राम को पलामू से प्रत्याशी बनाया है। हजारीबाग से यशवंत सिन्हा के पुत्र जयन्त सिन्हा को मैदान में उतारा था।
यह भी पढ़ें- जारी है जंग
काँग्रेस, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) चुनावी गठबंधन ने क्रमशः नौ-चार-एक सीटों से प्रत्याशी उतारे थे। इनमें काँग्रेस ने अजय दूबे को धनबाद से लोकसभा सीट से पहली बार उतारा है जबकि खूँटी से कालीचरण मुण्डा प्रत्याशी बनाये गये हैं। झामुमो ने विधायक जगन्नाथ महतो को गिरिडीह और काँग्रेस ने आये विजय हांसदा को राजमहल से टिकट दिया था। टेल्को के पूर्व अधिकारी निरूप मोहन्ती को जमशेदपुर से पहली बार मौका दिया गया था।
इसी तरह झारखण्ड विकास मोर्चा (झाविमो) ने पूर्व आइपीएस अमिताभ चौधरी को राँची से, नीलम देवी को चतरा से और कोडरमा से प्रणव वर्मा को प्रत्याशी बनाया था। तीनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चाईबासा से व एनोस एक्का खूँटी से पहली बार निर्दलीय लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाल प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा संख्या ऑल झारखण्ड स्टूडेण्ट्स यूनियन (आजसू) में थी। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो पहली बार राँची सीट से लोकसभा के लिए किस्मत आजमा रहे हैं।
सुदेश झारखण्ड के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के विधायक भी हैं। आजूस ने सुदेश के अलावा पूर्व आइपीएस सुबोध प्रसाद को गोड्डा सीट से, यूसी मेहता को गिरिडीह से, लोकनाथ महतो को हजारीबाग से पहली बार चुनाव मैदान में उतारा गया था। यहां भी नतीजे दिलचस्प नजर आ रहे हैं।
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications