Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jharkhand Exit Polls: बीजेपी को बड़ा झटका, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन रेस में आगे

Recommended Video

    Jharkhand Exit Polls: BJP को बड़े नुकसान का अनुमान, किसको कितनी सीटें ? | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 81 सीटों पर पांच चरणों की वोटिंग शुक्रवार को पूरी हो गई है। पांचवें और अंतिम चरण में कुल 68.99 फीसदी वोट पड़। 23 दिसंबर को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कशिश न्यूज के शुरूआती एग्जिट पोल में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) को 3 और 5 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि 6 सीटों के अन्य के बीच विभाजित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए 25-30 सीटें, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को 37-49 सीटें मिलने की संभावना है।

    Jharkhand Exit Polls 2019 Kashish News

    यहां कभी नहीं खिल पाया कमल
    संथाल परगना में सात ऐसी सीटें हैं जिन पर भाजपा, झारखंड विधानसभा चुनाव में आज तक जीत नहीं पायी है। ये सीटें हैं बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जरमुंडी और सारठ। इन सीटों पर भाजपा की उम्मीदें पिछले तीन चुनाव से दम तोड़ती रहीं है। बरहेट इसमें सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर पिछले चुनाव में हेमंत सोरेन जीत थे। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की संभावनाओं में जान फूंकने के लिए भरपूर मेहनत की है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+