Times now Exit Poll results 2019: झारखंड में बन सकती है JMM-Congress-RJD की सरकार, BJP को झटका
नई दिल्ली। झारखंड की की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इस बार झारखंड में किसकी सरकार बनेगी, फिलहाल इसका पता 23 दिसंबर को चलेगा जब वोटों की गिनती होगी, मालूम हो कि राज्य में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हुए हैं। हालांकि, नतीजों से पहले शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद एक-एक कर तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसके मुताबिक भाजपा को राज्य में बड़ा झटका लग सकता है।

झारखंड में बन सकती है JMM-Congress-RJD की सरकार
टाइम्स नाऊ और इंडिया टुडे- एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे की मानें तो झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है,बता दें कि झारखंड में कांग्रेस,झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा है,टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलने का अनुमान है, गौरतलब है कि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है।

क्या थे 2014 में विधानसभा के नतीजे
2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, जबकि एजेएसयू ने 5 सीटें जीती थी तो वहीं, जेएमएम ने 19 सीटें, कांग्रेस ने 6 सीटें और जेवीएम ने 8 सीटें जीती थीं। हालांकि चुनाव के बाद जेवीएम के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। छह सीटें अन्य को मिली थीं।

पांच चरणों में हुआ मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को शुरू हुआ था। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर, चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले गए हैं। 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा।












Click it and Unblock the Notifications