झारखंड: हार के बाद भाजपा के हाथ से जा सकती हैं राज्य की सभी राज्यसभा सीटें
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए परिणाम भाजपा के खिलाफ गए हैं। भाजपा राज्य की सत्ता से बाहर हो गई है। वहीं झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। राज्य की सत्ता तो भाजपा के हाथ से गई ही है, इसका असर राज्यसभा के गणित पर भी होगा। भाजपा को राज्य की अपनी सभी सीटें खोनी पड़ सकती हैं।

झारखंड में राज्यसभा की 6 सीटें
झारखंड में राज्यसभा की 6 सीटे हैं। तीन सीटें भाजपा के पास हैं जबकि एक-एक सीट राजद और कांग्रेस के पास है। वहीं एक सीट से कारोबारी प्रमिल नाथवानी निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं। राज्य में दो-दो सीटों के लिए 2020, 22 और 24 में चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा के नए नतीजों के बाद हो सकता है कि तीनों सीटें भाजपा के हाथ से चली जाएं।

क्या है राज्य का राज्यसभा सीटों का गणित
झारखंड में चुनाव नतीजों की बात करें तो चुनाव परिणाम में गठबंधन को 47 सीटे मिली हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 कांग्रेस ने16 और राष्ट्रीय जनता दल ने एक सीट जीती है। भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं। बाबूलाम मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा को तीन, आजसू को दो, एनसीपी और भाकपा माले को एक-एक और दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। अब राज्य के राज्यसभा सीटों के गणित की बात की जाए तो 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में एक राज्यसभा के पक्ष में 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

भाजपा अकेले नहीं जिता सकती उम्मीदवार
2020 में दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन अपने एक कैंडिडेट को आसानी से जीत दिला देगा। इसके बाद गठबंधन के खाते में 19 सीटें बचेंगी, जबकि भाजपा के पास 25 सीटें होंगी। अब जाहिर है कि आजसू, झामुमो और निर्दलीयों का रोल अहम हो जाएगा। इसमें अहम बात ये है कि भाजपा निर्दलीयों में एक तो सीएम रघुबर दास को हराने वाले सरयू राय हैं। वहीं बाबूलाल मरांडी और आजसू के सुदेश महतो से भी भाजपा के हाल के चुनाव में रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में अगर गठबंधन इन सबको अपने पक्ष में करने में कामयाब रहा तो हो सकता है कि भाजपा तीन विधायक ना जुटा पाए। जिसके नतीजे में उसे राज्यसभा सीटें खोनी पड़ सकती हैं।
बता दें कि 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव में झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications