jharkhand exit polls: झारखंड में बीजेपी को नुकसान, जेएमएम-कांग्रेस सरकार बनाने के करीब
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। नतीजे तो 23 दिसंबर को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान की मानें तो राज्य में जेएमएम गठबंधन मजबूत नजर आ रहा है। 'जन की बात' एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी के लिए मुश्किल होने वाली है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाती दिख रही है।

'जन की बात' के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी को 22 से 30 सीटें, जेएमएम+कांग्रेस को 46 से 37 सीटें, अजसू को 3 से 5 सीटें, जेवीएम 3 से 4 सीटें और अन्य को 7 से सीटें मिलने की संभवाना जताई गई है। अगर बात की जाए किस दल के कितनी सीटें मिलेंगी तो जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उसके खाते में 22 से 30 सीटें आती दिख रही हैं। हालांकि की सत्ता उसके हाथों में आती नहीं दिख रही है।
वहीं जेएमएम को 28 से 22 सीटें, कांग्रेस 15 से 10 सीटें, जेवीएम को 3 से 4, राजद को 3 से 4 , एनसीपी को 1 सीट, एमसीसी 2 से 1 , सीपीआई एमएल को 1 सीट, अजसू को 3 से पांच सीटें और आईएनडी को 3 सीटें मिल सकती हैं। इससे पहले शुक्रवार को IANS-Cvoter-ABP एग्जिट पोल में बताया गया था कि, जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 28-38 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।
The results of JanKiBaat Exit Poll on Jharkhand along with @republic media network is out. Check the results #JharkhandExitPoll@pradip103 pic.twitter.com/aQRDA60ZoG
— Jan Ki Baat (@jankibaat1) December 21, 2019
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, बीजेपी को 22-32, जेएमएम+ को 38-50, जेवीएम को 2-4, AJSU को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में बीजेपी को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलती दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications