झारखंड का सर्वे, सीएम पद के लिए कौन है पहली पसंद

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा की वापसी होती नहीं दिख रही है। राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन विधानसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े को छू सकता है। एक्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 38 से 50 सीटें मिल सकती हैं, इस स्थिति में गठबंधन को सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

हेमंत सोरेन बने सीएम पद के लिए पहली पसंद

हेमंत सोरेन बने सीएम पद के लिए पहली पसंद

वहीं, राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, हेमंत सोरेन को 29 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंदीदा चेहरा माना है, जबकि वर्तमान सीएम रघुवर दास को 26 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद का पसंदीदा उम्मीदवार बताया है।

रघुवर दास दूसरे स्थान पर

रघुवर दास दूसरे स्थान पर

इसके अलावा बाबूलाल मरांडी को 10 फीसदी लोगों ने सीएम पद का पसंदीदा उम्मीदवार बताया है, जबकि आजसू प्रमुख सुदेश महतो को 9 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद का पसंदीदा उम्मीदवार माना है। इसके अलावा अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन को 6-6- फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में उनके लिए सरकार में वापसी करना संभव नहीं होगा।

झारखंड में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका

झारखंड में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका

जबकि भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रही आजसू को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेवीएम को 2-4 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। मत प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 34 फीसदी, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 37 फीसदी, आजसू को 9 फीसदी, जेवीएम को 6 फीसदी और अन्य को 14 फीसदी वोट मिल सकता है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को शुरू हुआ था। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर, चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+