Jharkhand Election Exit Poll Results 2019: रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में जानिए किसे मिली कितनी सीटें
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पांचवें और आखिरी दौर की वोटिंग संपन्न होने के साथ ही अब सभी को इंतजार चुनाव नतीजों का है। आखिरी फेज में मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस बार 68.99 फीसदी वोटिंग हुई है। शुक्रवार को शाम में आखिरी फेज की वोटिंग संपन्न होने के साथ ही प्रदेश की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई। इस बार झारखंड में किसकी सरकार बनेगी, फिलहाल इसका पता 23 दिसंबर को चलेगा जब वोटों की गिनती होगी। हालांकि, नतीजों से पहले शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद एक-एक कर तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। इनमें ज्यादातर एग्जिट पोल में प्रदेश की सत्ताधारी बीजेपी को करारी शिकस्त का अनुमान जताया गया है। जानिए अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में क्या हैं नतीजें...

इसे भी पढ़ें:- झारखंड: हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी..पहले आती प्रियंका तो अलग होती तस्वीर














Click it and Unblock the Notifications