VIDEO: आदिवासियों के विवाह समारोह में जमकर नाचे झारखंड सीएम रघुवर दास
रांची। रविवार को एक सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी खूब नाचे। रघुवर दास सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोगों के लोकगीतों पर उनके साथ नाचते नजर आए। इस समारोह का आयोजन राज्य सरकार की केंद्रीय सरना समिति की ओर से रविवार को रांची के खेलगांव में किया गया था।
इस कार्यक्रम में 351 गरीब आदिवासी और हिंदू जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। रघुवर दास इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। समारोह में पहुंचे रघुवर दास ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार करते रहने की बात कही।














Click it and Unblock the Notifications