हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, सरकारी कर्मचारियों को दिया गिफ्ट, पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया पूरा
आजादी के 75 साल पूरा होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के महोत्सव पर पूरे देश में जश्न है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है।
रांची, 15 अगस्त: आजादी के 75 साल पूरा होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के महोत्सव पर पूरे देश में जश्न है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में झंडा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम सोरेन ने कहा कि सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के संबंध में मैंने वादा किया था। इस संबंध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। SOP निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जायेगा।
पीएम मोदी ने दी बधाई
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में देशवासियों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोलीं सोनिया गांधी
इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन मौजूदा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को महत्वहीन साबित करने पर अड़ी है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें- जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन के बेटे और भतीजे ने खास स्टाइल में की रैंप वॉक












Click it and Unblock the Notifications