ISIS Terror: झारखंड ATS ने पकड़े ISIS के दो आतंकी, यहूदियों पर अटैक और अल अक्सा मस्जिद को आजाद कराने का प्लान
Jharkhand ATS Arrested 2 ISIS Terror Suspect: झारखंड की एंटी टेररिस्ट स्क्वैड (एटीएस) ने आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आतंकी यहूदियों पर अटैक और अल अक्सा मस्जिद को आजाद कराने के लिए फिलिस्तीन जाने की तैयारी में थे।
झारखंड एटीएस ने गोड्डा और हजारीबाग से दो आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर उन्होंने कई चौंकाने वाली खुलासे किए।

झारखंड एटीएस की गिरफ्त में आए दोनों आतंकियों में से एक आरोपी का नाम मोहम्मद आरिज हसनैन है, जो कि गोड्डा का रहने वाला है वहीं दूसरा हजारीबाग के पेलावल ओपी स्थित महतो टोला निवासी नसीम है।
झारखंड एटीएस ने बताया किसूचना मिली थी कि गोड्डा के आसनबनी थाना अंतर्गत रहमत नगर निवासी आरिज हसनैन सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआईएस की विचारधारा फैला रहा है और निर्दोष लोगों को कट्टरपंथी बना रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने उससे पूछताछ की और उसके आईएसआईएस से जुड़े होने का पता चला। लगातार पूछताछ के दौरान उसने मोहम्मद नसीम नाम के एक अन्य व्यक्ति के भी आईएसआईएस से जुड़े होने का खुलासा किया।
एटीएस को आरिज के मोबाइल पर टेलीग्राम के जरिए हुई संदिग्ध चैट भी मिली है। नसीम ने आरिज को 'जिहाद' और 'कुफरा विद टैगूट' शीर्षक से दो किताबें भेजी थीं। दोनों किताबें जिहाद और आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देती हैं।
नसीम ने उसे आईएसआईएस की 'बेथ' भेजी है। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के संपर्क में है। आरिज फिलिस्तीन जाकर उसे यहूदियों से मुक्त कराने के लिए माजिद अल अक्सा में फिदायीन हमला करना चाहता था।
बताया गया है कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी समूहों के संपर्क में भी था. वह 2020 से कश्मीर के कई संदिग्ध आतंकियों से जुड़ा हुआ था।
यूएपी के तहत केस दर्ज
दोनों के खिलाफ यूएपी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपित आरिज हसनैन को एटीएस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपित नसीम को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा। इसके बाद एटीएस दोनों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications