Jharkhand ATS को बड़ी सफलता, आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन गिरफ्तार

रांची। झारखंड एटीएस के हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, उसने ओसामा बिन लादेन के वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के एक खूंखार आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जो कि देश में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। झारखंड एटीएस उससे अज्ञात स्‍थान पर रखकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। वह देश के युवाओं को जेहाद के लिए तैयार करके पाकिस्‍तान में जेहादी ट्रेनिंग कैंपों में प्रशिक्षण के लिए भेजता था।

Jharkhand ATS को बड़ी सफलता, आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन गिरफ्तार

इस बारे में बात करते हुए एटीएस ने जानकारी दी कि इस खूंखार आतंकी का पूरा नाम मौलाना कलीमुद्दीन मुजाहिर है और उसके पिता का नाम मो. फारुख बताया गया है। वह झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके के आजादनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

साल 2001 से ही आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा है मौलाना कलीमुद्दीन

वह साल 2001 से ही आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा हुआ है, देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को वर्ष 2016 से ही अलकायदा के इस खूंखार आतंकी की तलाश थी। पिछले तीन साल से यह आतंकी अपना ठिकाना और अपनी पहचान बदलकर लगातार खुफिया विभाग को चकमा दे रहा था, फिलहाल अब ये एटीएस के हाथों हत्थे चढ़ गया, एटीएस ने मौलाना कलीमुद्दीन को जमशेदपुर से अरेस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+