झारखंड: 17 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तीसरे चरण की वोटिंग, 61.19 फीसदी हुआ मतदान
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के तहत बुधवार को 17 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में 17 सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गया था। गौरतलब है कि झारखंड में कुल पांच चरणों में मतदान होना है। तीसरे चरण की जिन 17 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, राजधनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके सीट शामिल है। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications