Jharkhand Election Results 2019: झारखंड में अबकी बार किसकी सरकार, एक नजर साल 2014 के चुनावी नतीजे पर

नई दिल्ली। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। झारखंड में किसकी सरकार बनेगी और कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होगा इसका खुलासा थोड़ी देर में होने जा रहा है। सूबे में पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। अब नतीजों की बारी हैं। दोपहर तक सूबे में किसकी सरकार बनेगी, तस्वीर साफ हो जाएगी। क्या मुख्यमंत्री रघुवर दास उस तिलिस्म को तोड़ पाएंगे, जिसे पिछले 19 सालों में झारखंड का कोई पूर्व मुख्यमंत्री नहीं तोड़ सका है या फिर एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदलेंगे।

 Jharkhand Assembly Election Result 2019: Will Congress-JMM Unseat BJP, Who won 2014 election, Here is the detail

अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इन सब सवालों के जवाब आज मिल जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले साल 2014 के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

2014 में किसने जीती थीं कितनी सीटें?

साल 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीट जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई थी। 2014 में जहां बीजेपी को 37 सीटें तो वहीं AJSU ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 8 सीटें तो जीते, लेकिन उनके जीते हुए आठ में से छह विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में सहयोग किया था। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 19, कांग्रेस 6 और अन्य 6 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या बीजेपी इस जीत को दोहराएगी या फिर कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन जीत हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+