जेट एयरवेज फ्लाइट को हाईजैक की धमकी देने वाले करोड़पति जौहरी के खिलाफ केस दर्ज, हो सकती है उम्रकैद

अहमदाबाद। पिछले महीने जेट एयरवेज के विमान को हाईजैक करने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट का रूट बदल दिया गया था। इस बीच भारत की नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने एंटी हाइजैकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए करोड़पति जौहरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शख्स पर फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी देना का केस दर्ज हुआ है। एनआईए ने गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

फ्लाइट को हाईजैक की धमकी देने वाला जौहरी के खिलाफ केस दर्ज

एनआईए ने करोड़पति जौहरी बिरजु किशोर सल्ला नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने 30 अक्टूबर को मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी भरी चिट्ठी लिखी थी। हाईजैकर्स ने फ्लाइट के बाथरूम में चिट्ठी में लिखी थी, जिसमें कहा गया था कि फ्लाइट को दिल्ली ना ले जाकर सीधे पीओके में उतारा जाए। उर्दू और अंग्रेजी में लिखी चिट्ठी में फ्लाइट की बाथरूम में एक बम होने का भी जिक्र किया गया था।

बता दें कि जुलाई 2017 में कानून बनने के बाद एनआईए ने एंटी हाइजैकिंग एक्ट के तहत पहली बार गिरफ्तारी की है। इस कानून के मुताबिक, आरोपी को उम्रकैद और उसकी प्रोपर्टी को भी जब्त किया जा सकता है।

सल्ला ने गिरफ्तारी के बाद एनआईए को अजीबोगरीब दलील देते हुए कहा था कि उसे लगता था कि इससे जेट एयरवेज का परिचालन बंद हो जाएगा और एयरलाइन के दिल्ली ऑफिस में काम करने वाली उसकी गर्लफ्रेंड वापस मुंबई आ जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, अमरेली जिले में खंभा तालुक के देदन गांव के रहने वाला सल्ला पिछले कई सालों से मुंबई में रहता है। सल्ला ने पुलिस से पूछताछ में अपने लैपटॉप से धमकी वाला खत तैयार करने की बात स्वीकार की और अंग्रेजी के टेक्स्ट को उर्दू भाषा में बदलने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+