Jet Airways: ED का जेट एयरवेज फाउंडर नरेश गोयल और उनके परिवार के खिलाफ बड़ा एक्शन, 538 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
Jet Airways Chairman Naresh Goyal:जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड के फाउंडर नरेश गोयल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नरेश गोयल और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
ईडी ने बुधवार को बंद हो चुकी एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी लंदन, दुबई और विभिन्न राज्यों में स्थित 538 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।

538.05 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क
केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (जेआईएल) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 538.05 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है।
इन संपत्तियों पर ईडी का एक्शन
ईडी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों के नाम पर 17 आवासीय फ्लैट/बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। जेटएयर प्राइवेट लिमिटेड, जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (जेआईएल) के संस्थापक अध्यक्ष नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं।
Directorate of Enforcement (ED) has provisionally attached properties worth Rs 538.05 Crore under the provisions of Prevention of Money Laundering Act (PMLA) 2002 in the money laundering investigation against Jet Airways (India) Limited (JIL). The attached properties include 17… https://t.co/XhT6Ioxro5 pic.twitter.com/l47Hy7kv36
— ANI (@ANI) November 1, 2023
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से जेट एयरवेज, नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर से सामने आया है। जिसके बाद ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है।
आर्थर रोड जेल में बंद हैं नरेश गोयल
आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने 31 अक्टूबर को नरेश गोयल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जो कि केनरा बैंक में 538 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसी केस में ईडी ने नरेश गोयल को 1 सितंबर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications