Vodafone मुझे कॉल करना बंद करें...Jet Airways के सीईओ ने ये कहा तो कंपनी ने दिया रिप्लाई
Vodafone को जेट एयरवेज के CEO संजीव कपूर ने ट्टीट कर कहा प्लीज मुझे कॉल करना बंद करें। कॉल करना बंद करने के बजाय कंपनी ने संजीव कपूर को ऐसा रिप्लाई किया जो जमकर चर्चा में है।

Vodafone कंपनी जो अब Vodafone Idea के नाम से जानी जाती है। टेलीकॉम क्षेत्र में Vodafone जो कि सालों पुरानी कंपनी हैं उसे Jet Airways के सीईओ संजीव कपूर ने कहा हैं कि वह मुझे कॉल करना बंद करे। इसके लिए बकायदा संजीव कपूर ने एक ट्टीटर किया है और बताया है कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं। जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर का ये ट्टीट तब चर्चा में और आ गया जब वोडाफोन कंपनी ने संजीव कपूर के ट्टीट को रीट्टीट करते हुए प्रतिक्रिया दी है ।

कस्टमर सर्विस के बार-बार कॉल करने से हुए परेशान
जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर के ट्वीट्स ने ट्विटर यूजर्स का ध्यान खींचा क्योंकि उन्होंने भी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने रिप्लाई किया। दरअसल, जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव कपूर ने रविवार को वोडाफोन आइडिया के "खराब कवरेज" और घटिया कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट से बार-बार कॉल से परेशान होकर ये ट्टीट किया था।

क्यों नौ साल बाद क्यों कर रहे सर्विस
ट्विटर पर कपूर ने बताया कि उन्होंने नौ साल बाद वोडाफोन से दूसरी मोबाइल टेलीकॉम सर्विस पर स्विच करने का फैसला किया क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में वोडाफोन का कवरेज खराब है और अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान घटिया हैं।

जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने पहले ट्टीट में लिखी ये बात
डियर ViCustomerCare: कृपया मुझे बार-बार कॉल करना बंद करें, मुझे समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं टेलीकॉम सर्विस नहीं बदलूं। मैंने आपको बताया है कि मैं 9 साल बाद क्यों स्विच कर रहा हूं। पहली वजह भारत के कुछ हिस्सों में खराब कवरेजऔर दूसरी कम अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान है। उन्होंने आगे लिखा बस इतना ही। धन्यवाद।

कस्टमर केयर करता रहा कॉल, कंपनी ने किया ये रिप्लाई
वहीं जब एयरवेज के सीईओ ने फोन कंपनी के बार-बार कॉल करने की शिकायत की और उन्हें बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने ठीक इसके विपरीत किया। संजीव कपूर के ट्वीट का जवाब देते हुए, वोडाफोन आइडिया ने ट्टीट कर उनसे कहा उनकी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क करेंगे और अधिक कॉल करेंगे।

मुझे कल से एक दर्जन कॉल आ चुके हैं
इसके जवाब में नाराज संजीव कपूर ने फिर ट्वीट किया "कृपया मुझसे संपर्क न करें। यह मेरी पूरी बात है! मुझे कल से एक दर्जन कॉल आ चुके हैं। कृपया कॉल बंद करें, बस इतना ही! कपूर ने दावा किया कि उनके मना करने के बावजूद उन्हें कस्टमर केयर से लगातार अधिक कॉल आ रहे थे। इसे 'अस्वीकार्य और बेतुका' बताते हुए उन्होंने जानना चाहा कि इन कॉल्स को रोकने के लिए क्या करना होगा?
Dear @ViCustomerCare : please stop calling me repeatedly trying to convince me not to switch carriers. I have told you why I am switching after 9 years: 1. Poor coverage in some parts of India, and 2. Inferior international roaming plans for some countries. That's all. Thanks.
— Sanjiv Kapoor (@TheSanjivKapoor) February 12, 2023
ट्टीट पर लोग शेयर कर रहे वोडाफोन के साथ अपने खराब अनुभव
संजीव कपूर ने ट्विटर पर लिखा, "अभी-अभी एक और कॉल आया, यह पूछने के लिए कि क्या मुझे अपनी सेवा में कोई" समस्या "हो रही है। इन कॉल्स को रोकने में क्या लगेगा? ट्विटर पर कोई वरिष्ठ वीआई प्रबंधन? यह अस्वीकार्य और बेतुका है।" कपूर के ट्वीट पर यूजर्स ने रिप्लाई करते हुए लिखा आप एक भाग्यशाली ग्राहक हैं। कम से कम वे आपको कॉल कर रहे हैं। मेरी शिकायत पिछले 2 सप्ताह से अनसुलझी है। मुझे केवल संदेश मिलते हैं कि वे 24 घंटे में हल कर देंगे !!" एक यूजर ने लिखा "अच्छा सर, मैंने 17 साल बाद दो साल पहले वोडासर्विस को दूसरी सर्विस में पोर्ट किया है,अब अन्य सर्विस का आनंद ले रहा हूं ।












Click it and Unblock the Notifications