सताए हुए पुरुषों के लिए पुरुष हेल्पलाइन सेवा शुरु

यह भी पढ़ें- पासवान हो न जाएं मोदी से दूर
जो पुरुष कानून संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देने के प्रयास के तहत ‘सेव इंडियन फैमिली' 50 गैर-सरकारी संस्थाओं के समूह ने अपने गुजरात खंड और ‘हेल्पलाइन' का लोकार्पण किया है ताकि शोषित पुरुषों की सहायता की जा सके।
‘एसआईएफ वन-होप फॉर मेन' हेल्पलाइन नंबर के साथ शुरू हो गई है और इसका नंबर अब शहर के पुरुषों की पहुंच में हो सकेगा। इसी के साथ उन मान्यताओं पर भी विराम लग गया है जिसमें कहा जाता था कि पुरुषों की सुनवाई के लिए कहीं कोई जिम्मेदार संस्था नहीं है।
पुरुष अधिकार कार्यकार्ता और एनजीओ ‘नेशनल कोलिशन फॉर मेन' के अध्यक्ष, अमित गुप्ता ने कहा, जब महिलाओं के साथ कुछ गलत किया जाता है तो उन्हें सुरक्षा दी जाती है। तो पुरुषों के साथ ऐसा क्यों नहीं किया जाता? देश के 62 करोड़ पुरुषों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। योजना जबर्दस्त ढंग से लोकप्रिय हो रही है व इसका असर सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications