एलन मस्क के सिर से छिना दुनिया के अमीर शख्स का ताज, जानिये किस अरबपति ने छोड़ा पीछे
दुनियाभर के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में भारी उलटफेर देखने को मिला है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी हुई है, जिसके बाद एलन मस्क को भी तगड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क अब दुनिया के सबसे दिग्गज और अमीर शख्स नहीं रहे। मस्क नहीं बल्कि सबसे अमीर शख्स का ताज अब किसी और के सिर पर सच गया है।
एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज जेफ बेजोस ने छीन लिया है। मस्क की संपत्ति की बात करें तो ये 197.7 बिलियन है, जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 200.3 अरब डॉलर है।

बताते चलें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स अब जेफ बेजोस बन गए हैं। साल 2021 के बाद ऐसा पहली बार है, जब Amazon.com.Inc के फाउंडर बेजोस ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में टॉप लिस्ट पर हैं।
जानकारी के मुताबिक, 52 साल के एलन मस्क और 60 साल के जेफ बेजोस के बीच की संपत्ति का फर्क एक समय में 142 बिलियन डॉलर तक था, जो कि एमेजॉन और टेस्ला के शेयरों के बीच बढ़ते फर्क की वजह से भी कम हो गया है। दोनों ही कंपनियों के शेयर टॉप 7 में शामिल हैं। इन्होंने अमेरिकी इक्विटी बाजारों को भी इन्फ्लुएंस किया है। टेस्ला की बात करें तो इसके अपने 2021 के पीक के करीब 50 प्रतिशत की गिरावट है।












Click it and Unblock the Notifications