Jeet Adani Engagement: अडानी के 'पायलट' बेटे जीत ने हीरा कारोबारी की बेटी से की सगाई, जानिए कुछ रोचक बातें

अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी की सगाई हीरा कारोबारी की बेटी दिवा जैमिन शाह से हुई। दोनों हाई प्रोफाइल लोगों की सगाई सुर्खियों में है। जानिए से जीत अडानी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

jeet adani engagement

Jeet Adani Engagement के कारण सुर्खियों में हैं। अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे ने हीरा कारोबारी की बेटी Diva Jaimin Shah से सगाई की। दोनों की शादी की तारीख सामने नहीं आई है। Gautam Adani के बेटे की सगाई के मौके पर जानिए जीत अडानी से जुड़ी कुछ रोचक बातें। हाईप्रोफाइल सगाई बेहद निजी समारोह में हुई। जोड़े की एक ही तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

जीत अडानी की सगाई निजी समारोह में हुई

जीत अडानी की सगाई निजी समारोह में हुई

जीत अडानी की अभी-अभी सगाई हुई है। 12 मार्च को बेहद निजी समारोह में हीरा कारोबारी की बेटी से सगाई करने वाले अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे जीत क्या करते हैं, ये जानना रोचक है। जीत अडानी ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में दीवा जैमीन दशाह से सगाई की।

अडानी ग्रुप में क्या काम करते हैं जीत

अडानी ग्रुप में क्या काम करते हैं जीत

हीरा व्यापारी जैमीन शाह की बेटी दीवा जैमीन शाह से सगाई करने वाले गौतम अडानी के सबसे छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई समारोह में जोड़े के करीबी दोस्तों और परिवार चुनिंदा सदस्यों ने ही भाग लिया। जीत अडानी समूह के वित्त विभाग में उपाध्यक्ष हैं।

हीरा व्यापारी जैमीन शाह की बेटी से सगाई

हीरा व्यापारी जैमीन शाह की बेटी से सगाई

अडानी समूह के साथ संबंध के बाद हाईप्रोफाइल सगाई के बारे में हर बातें जानने की दिलचस्पी बढ़ी है। होने वाली दुल्हन और अडानी की भावी बहू दीवा जैमीन शाह सी.दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी जैमीन शाह की बेटी है। कुछ दिनों पहले जीत को उच्चाधिकारियों की बैठक में असम के मुख्यमंत्री समेत कुछ अन्य लोगों के साथ देखा गया था।

हाईप्रोफाइल सगाई, अडानी की भावी बहू का ड्रेस

हाईप्रोफाइल सगाई, अडानी की भावी बहू का ड्रेस

सगाई समारोह से सामने आई एकमात्र वायरल फोटो में जोड़े को पारंपरिक परिधानों में देखा जा सकता है। पेस्टल कलर के शानदार ड्रेस में कपल पिक्चर-परफेक्ट लग रहा था। जहां दीवा ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लाइट टोन्ड लहंगा सेट पहना था, वहीं जीत ने सॉफ्ट कलर की जैकेट के साथ कुर्ता सेट पहना था।

जीत अडानी कौन हैं?

जीत अडानी कौन हैं?

जीत अडानी उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। अडानी ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। वह 2019 में अदाणी समूह से जुड़े थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्रुप सीएफओ ऑफिस से की। उन्होंने अडानी समूह की रणनीतिक वित्त, पूंजी बाजार और जोखिम और शासन की नीतियों पर काम किया है।

भाई करण से 10 साल छोटे हैं जीत अडानी

भाई करण से 10 साल छोटे हैं जीत अडानी

जीत अडानी समूह के व्यवसायों के सभी उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सुपर ऐप बनाने पर काम कर रहे हैं। वे अडानी हवाई अड्डे के व्यवसाय के साथ-साथ अडानी डिजिटल लैब्स का भी नेतृत्व कर रहे हैं। याहू फाइनेंस के अनुसार, जीत अडानी अपने भाई करण अडानी से एक दशक से अधिक छोटे हैं। करण अडानी पोर्ट्स और एसईजेड के सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं।

इंजीनियर भाई पर अडानी फैमिली को गर्व

जब जीत ने 2019 में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से स्नातक किया, तो करण अपने छोटे भाई को ट्विटर पर बधाई देते दिखे थे। उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए करण ने लिखा था, "बधाई हो जीत!! हम सभी को तुम पर बहुत गर्व है.. तुमने कर दिखाया!! तुम आखिरकार एक इंजीनियर हो।"

पायलट भी हैं जीत अडानी, कितनी भाषाएं जानते हैं

जीत अडानी ने अपने ट्विटर हैंडल एक तस्वीर शेयर की थी। जीत विमान उड़ाते हुए दिखे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "सभी साथी पायलटों और नवोदित उम्मीदवारों को विश्व पायलट दिवस की शुभकामनाएं।" उनके ट्विटर बायो के अनुसार, वह सुपरकार्स के भी दीवाने हैं, क्योंकि वह अक्सर कार रेस के बारे में ट्वीट साझा करते हैं। उनके लिंक्डइन पेज के अनुसार, जीत अडानी धाराप्रवाह गुजराती (अंग्रेजी और हिंदी के साथ) बोलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+