JEE Mains Result: 3 दिन बाद भी अपने रिजल्ट से अनजान गुजरात टॉपर, माहित गढ़ीवाला को नहीं पता अपना स्कोर

गांधीनगर, 14 जुलाई: इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम जेईई मेन (JEE Mains Result) का रिजल्ट सोमवार सुबह (11 जुलाई ) जारी हो चुका है। ऐसे में अब तक सभी छात्रों ने अपना रिजल्ट जान लिया है, लेकिन इन सब में एक ऐसा छात्र भी है, जिसको अपने स्कोर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और वो कोई और नहीं बल्कि जेईई मेन्स एग्जाम में पूरे गुजरात में टॉप करने वाला छात्र माहित गढ़ीवाला है। आखिर क्या है इसकी वजह जानिए...

100 परसेंटाइल पाने वाले 14 छात्र

100 परसेंटाइल पाने वाले 14 छात्र

इस बार पूरे देश के 14 स्टूडेंट्स ऐसे है, जिन्होंने इस एग्जाम में पूरे 100 परसेंटाइल पाए हैं। इस लिस्ट में तेलंगाना के सबसे ऊपर है, तेलंगाना के 4 छात्र हैं, जबकि आंध्र प्रदेश से 3 है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, असम और कर्नाटक से एक-एक छात्र ने लिस्ट में जगह पाई है।

माहित को नहीं टॉपर होने की जानकारी

माहित को नहीं टॉपर होने की जानकारी

वहीं गुजरात से टॉप करने वाले माहित गढ़ीवाला को अपने टॉपर बनने की कोई जानकारी नहीं है। माहित को ना अपना रिजल्ट के बारे में पता चला है और ना ही अपने स्कोर के बारे में। ऐसा इसलिए क्योंकि माहित इन दिनों मुंबई के होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन में हैं, जहां वो चीन की तरफ से आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में हिस्सा ले रहे हैं, जिसके चलते वो अपनी फैमिली के संपर्क में नहीं है।

केमिस्ट्री ओलंपियाड कंपटीशन में बिजी माहित

केमिस्ट्री ओलंपियाड कंपटीशन में बिजी माहित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माहित गढ़ीवाला कंपटीशन को लेकर एक ब्लैकआउट फेज में है, जिसके चलते वो किसी से ना संपर्क कर पाएं हैं और ना ही उनको अपने रिजल्ट की जानकारी है। बता दें कि परीक्षा 13 जुलाई को थी, लेकिन 10 जुलाई से 13 जुलाई रात 9.30 बजे तक माहित को किसी से भी संपर्क करने की सख्त मनाही थी। ऐसे में अपने मोबाइल से वो किसी से भी संपर्क नहीं कर सकते थे।

99.9984528 फीसदी अंक हासिल किए

99.9984528 फीसदी अंक हासिल किए

जेईई मेन के स्टेट वाइज टॉपरों की लिस्ट में माहित ने पूरे गुजरात में टॉप किया है। उन्होंने 99.9984528 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इधर, बेटे की कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक माहित के पिता ने बताया कि वो अपने बेटे के कॉन्टैक्ट में नहीं है, लेकिन अब वो अपने बेटे को लेने के लिए मुंबई होमी भाभा सेंटर जा रहे हैं, जहां उसे टॉप करने की खुशखबरी देंगे।

माता-पिता डेंटिस्ट, बेटा गुजरात टॉपर

माता-पिता डेंटिस्ट, बेटा गुजरात टॉपर

बता दें कि चीन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारत की तरफ सिर्फ चार छात्रों को चुना गया था, जिनमें से एक माहित भी है। केमिस्ट्री ओलंपियाड में 83 देशों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। गुजरात टॉपर माहित के माता-पिता दोनों ही डेंटिस्ट हैं। वहीं उनका बेटा अब इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+