JEE Advanced 2018: IIT ने जारी की योग्यता की शर्तें, यहां पढ़ें विस्तार से
नई दिल्ली। JEE Advanced 2018 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ये खबर बेहद अहम है। जेईई एडवांस 2018 की पात्रता की शर्तें जारी कर दी गई है। आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस की योग्यता के लिए आवश्यक शर्तें जारी कर दी। आईआईटी ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2018 के लिए पात्रता मापदंड जारी कर दिया है। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ाकर 2,24,000 कर दी गई है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क में बढ़ोतरी
इस बार जेईई एडवांस 2018 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे। दरअसल एग्जाम अथॉरिटी ने जीएसटी के कारण आवेदन शुल्क को बढ़ा दिया है। अब जनरल कैटिगरी के छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा के रजिल्ट्रेशन के लिए 2600 रुपये चुकाने होंगे, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा।

कितनी बार दे सकेंगे परीक्षा
आईआईटी ने प्रयासों की संख्या भी निर्धारित कर दी है। अब एक कैंडिडेट लगातार सालों में ज्यादा से ज्यादा दो बार जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकता है। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स लाना ही होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को मार्क्स में पांच फीसदी की छूट है।

आवश्यक योग्यता
उम्मीदवारों को 12वीं में भौतिक, रसायन शास्त्र, गणित और कोई भाषा या अन्य किसी विषय के अंकों को कुल अंक की गणना की जाएगी। कैंडिडेट्स की जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1993 को या इसके बाद का होना चाहिए। जबकि एससी, एसटी पीडब्लूडी को उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। साल 2018 में ये परीक्षा 20 मई को आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications